{"_id":"68211057c014b091fd0664f7","slug":"must-perform-yagya-once-a-week-mahavir-kaithal-news-c-245-1-kht1001-131792-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में एक दिन यज्ञ अवश्य करें : महावीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में एक दिन यज्ञ अवश्य करें : महावीर
विज्ञापन
गुहला-चीका। पतंजलि योग समिति ने देश की सुरक्षा के लिए हवन किया। यज्ञ पतंजलि योग समिति व आर्य सभा चीका ने श्री विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित 15 दिवसीय मोटापा, मधुमेह व उच्च रक्तचाप विशेष योग शिविर के दौरान किया।
शुरुआत युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत ने दीप जलाकर की। जिला प्रभारी हरिओम शोकल ने कहा कि योग व यज्ञ सार्वभौमिक हैं। योग जहां हमें स्वयं से जोड़ता है। वहीं यज्ञ हमें प्रकृति से जोड़ता है। हमारे सभी कार्य यज्ञ कार्य हो सकते हैं यदि हम योग व यज्ञ करें।
युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत ने कहा कि हम अपना अभ्यास जैसा बनाते हैं परमात्मा उन्हीं अभ्यासों को दृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति व हमारे ऋषि-मुनियों की परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सृष्टि के प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन यज्ञ हवन करना चाहिए। यदि प्रतिदिन संभव न हो तो कम से कम सप्ताह में एक दिन अवश्य यज्ञ करनी चाहिए। इससे हमारे मन की शांति बनी रहती है और वातावरण भी शुद्ध होता है।
विज्ञापन
आर्य समाज सभा के सदस्य सुरेन्द्र आर्य, अमित आर्य, विक्की आर्य, सत्यवीर शास्त्री ने कहा की धर्म के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति कभी भी गलत नहीं सोचता और न करता है। यही कारण है कि इसके माध्यम से मानसिक शांति ,भौतिक उन्नति और सामाजिक प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। सभी को ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। योग साधकों ने यज्ञ में आहुतियां देते हुए देश व समाज में खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर वरिष्ठ योग शिक्षक ईश्वर जयभगवान, सिंगला, इंद्रमोहन मितल, सुशील जिंदल, रामपाल चावला, डिंपल कुमार, दीपक जिंदल व राकेश भी मौजूद रहे।