Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A drop in temperature has led to colder mornings and evenings.

Kaithal News: तापमान में गिरावट से सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A drop in temperature has led to colder mornings and evenings.
सुबह के समय खेतों में छाई धुंध का दृश्य। संवाद
कैथल। मौसम में बदलाव के साथ अब सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। रात और सुबह के तापमान में लगातार गिरावट आने से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार सुबह भी जिले में हल्की धुंध छाई रही। इससे सुबह के समय ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ज्यादा ठंड महसूस नहीं हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इसका असर सुबह की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। वहीं शाम को सूरज ढलने के बाद ठंडक बढ़ जाती है। मौसम में इस बदलाव के कारण आने वाले दिनों में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


अगले सप्ताह तक बढ़ेगी ठंड
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। आगामी एक सप्ताह के दौरान रात और सुबह के तापमान में और कमी आने की संभावना है। इससे सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा। दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में फिलहाल बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। किसानों को मौसम के अनुसार फसलों की देखभाल और कृषि कार्य करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को ठंड से बचाव की जरूरत
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सुबह और शाम के समय बच्चों को पर्याप्त गर्म कपड़े पहनाकर रखें। खासकर छोटे बच्चों को ठंडी हवा के सीधे संपर्क में आने से बचाएं। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी और जुकाम की शिकायत बढ़ सकती है। बच्चों को ठंडे पेय पदार्थ देने से बचें और उनके खानपान का ध्यान रखें। यदि बच्चे को लगातार खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी हो तो चिकित्सक से परामर्श लें। बच्चों को मौसम के अनुरूप कपड़े पहनाना जरूरी है, ताकि दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंड के कारण परेशानी न हो।

सुबह के समय खेतों में छाई धुंध का दृश्य। संवाद

सुबह के समय खेतों में छाई धुंध का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed