फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ,murder

शादी समारोह में डीजे देखने गए बुजुर्ग की गंडासी व डंडों से हमला कर की थी हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
,murder
सलेमपुर में 22 जनवरी को शादी समारोह में 65 वर्षीय बुजुर्ग की कुछ आरोपियों ने गंडासी व डंडों से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार गांव सींह व सर्वजीत खरकड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी गुहला किशोरी लाल ने बताया कि सोनू सलेमपुर की शिकायत अनुसार 22 जनवरी की रात उनकी बस्ती में एक किरायेदार के मकान पर शादी समारोह में डीजे बज रहा था। करीब 9:30 बजे सोनू अपने अपने दादा जंगीर सिंह के साथ डीजे देखने जा रहा था। उसी समय पार्क के बड़े गेट सामने अचानक कुछ युवकों द्वारा उसके दादा पर गंडासी व डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें उनकी मौत हो गई। डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच वह स्वयं कर रहे थे। मामले में आरोपी सुरेश कुमार सींह व सर्वजीत खरकड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त किया गया एक डंडा व स्कार्पियो गाड़ी बरामद कर ली गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि डीजे बजते समय दो पक्षों के मध्य झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी व उसके साथियों को अंदेशा हुआ कि उक्त बुजुर्ग व युवक दूसरे पक्ष की तरफ से उन पर हमला करने के लिए आए हैं। बुजुर्ग पर गंडासी से हमला करने वाले अन्य आरोपियों की भी पुख्ता पहचान कर ली गई है, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed