{"_id":"5f1f1c798ebc3e639468ffa5","slug":"murder-kaithal-news-knl388080100","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद के गांव बीरबागड में दो अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने लाइनमैन को गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर हालत में लाइनमैन को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है। लाइन मैन राजीव राजौंद विद्युत प्रसारण निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। लोगों के अनुसार गांव बीरबागडा में रात 7-40 बजे के करीब दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार थे और मुंह बांधे हुए थे। वह गांव में घुसे और घर के पास ही गोली मारकर फरार हो गए। वह बाजार से दूध लेकर घर आ रहा था।
30 वर्षीय राजीव गोली लगते ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। जिसे इलाज के लिए कैथल ले गए जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार राजीव किठाना के 33 क ेवी में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। उसकी गांव रोहेड़ा सैपर में ड्यूटी थी। थाना प्रभारी जयबीर सिंह ने बताया कि वह घटना की की सूचना मिलते ही 10 मिनट में गांव में पहुंच गए थे। उन्होंने आश्वस्त किया है कि हत्यारों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीआईए टू व वन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे है।