{"_id":"660342d7e387cf53e8000c84","slug":"munnarehdi-narukhedi-and-jj-club-fatehpur-won-the-matches-kaithal-news-c-18-1-knl1004-355663-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुन्नारेहड़ी, नरुखेड़ी और जेजे क्लब फतेेहपुर ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुन्नारेहड़ी, नरुखेड़ी और जेजे क्लब फतेेहपुर ने जीते मैच
Wed, 27 Mar 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। फतेहपुर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जेजे फुटबाल क्लब फतेहपुर की ओर से तीन दिवसीय पंचायत फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।
मंगलवार को हुए मुकाबलों में मुन्नारेहड़ी ने नरवाना को 3-0 से, नरुखेड़ी ने मुन्नारेहड़ी को 4-0 से, जेजे क्लब फतेहपुर ने हाबड़ी को 2-1 से व बच्ची क्लब मोहना ने जडौला को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 31 हजार व ट्राफी व दूसरे स्थान पर आने वाले टीम को 21 हजार व ट्राफी दी जाएगी।
प्रतियोगिता में राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग गांव से आई करीब 40 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पुलिस कर्मी प्रदीप भुक्कल ने शिरकत की। इस मौके पर भुक्कल ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और इनके बिना युवाओं का चहुंमुखी विकास असंभव है। ग्रामीण आंचल में होने वाली इस तरह की प्रतियोगिताएं इसलिए भी जरूरी है, क्यों कि इससे ग्रामीण खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलता है। खेल ही ऐसा जरिया है, जिससे युवाओं को नशे और दूसरे व्यसनों से दूर रखा जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे खेल को खेल की भावना से खेले और मैदान पर जमकर अभ्यास करें। उन्होंने अपनी ओर से क्लब को आर्थिक सहायता भी प्रदान की ताकि ग्रामीण खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े। भुक्कल ने प्रतियोगिता के
पहले मैच में जडौला व मोहना बी के टीम खिलाड़ियों के साथ परिचय किया। बाद में मैचों के आयोजन हुए।