{"_id":"677aeb9619fdd19ddb0664fc","slug":"mri-facility-will-start-soon-kaithal-news-c-245-1-kht1001-126163-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जल्द शुरू होगी एमआरआई सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जल्द शुरू होगी एमआरआई सुविधा
Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में बन रहे आईसीयू शुरू होने के साथ ही अब गरीब और जरूरतमंद लोगों को अस्पताल में जल्द ही एमआरआई की सुविधा की सौगात मिलेगी।
इसके बाद यहां आने वाले मरीजों को कम रुपये में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल पाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने एमआरआई मशीन खरीदने के लिए स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में प्रस्ताव भेज दिया है। अब इस प्रस्ताव के पास होने के बाद अस्पताल में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई मशीन आएगी।
एमआरआई मशीन लगाने के लिए तीन जगहों को किया चिन्हित : अस्पताल प्रबंधन ने एमआरआई मशीन लगाने के लिए तीन जगहों को चिन्हित किया है। इनमें अस्पताल में एमआरआई मशीन लगाने के लिए सिटी स्कैन के नजदीक, एक्स-रे मशीन रूम, रैंप के साथ लगती खाली पड़ी जगह को चयन किया है। इन तीनों जगहों को चयन करने के बाद प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। संभावना है कि इस साल मार्च या अप्रैल माह तक मंजूरी मिलने के बाद इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
अस्पताल में पीपीपी मोड पर यह सुविधा शुरू होगी। इससे पहले नागरिक अस्पताल में सिटी स्कैन, डायलिसिस की सुविधा लोगों को मिल रही है। प्राइवेट अस्पतालों में एमआरआई पर पांच हजार रुपये से 5500 रुपये खर्च होता है। वहीं, नागरिक अस्पताल में यह सुविधा लोगों को कम राशि पर मिलेगी। लोगों को इस सुविधा के लिए दूसरे जिलों या फिर पीजीआई रोहतक या चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा।