{"_id":"683f4f64d0a339a44205fb18","slug":"mp-listened-to-public-problems-in-jindal-house-kaithal-news-c-18-1-knl1004-662156-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिंदल हाउस में सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिंदल हाउस में सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं
Wed, 04 Jun 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने जिंदल हाउस में मंगलवार को जनसंवाद कर काफी संख्या में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा लोगों को शेष मामलों में शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
जनसंवाद के दौरान सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत लाडवा के ज्योतिबा फुले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को गोद लेकर उसे एक विश्व स्तरीय आधुनिक आईटीआई में बदलने की योजना है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि यह संस्थान युवाओं को कौशल आधारित रोजगार की दिशा में एक नया अवसर प्रदान करेगा। इस मौके पर पिछले एक वर्ष के सांसद के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देती हुई एक बुकलेट का विमोचन भी किया गया। सांसद ने कहा कि मेरे लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। हर नागरिक की समस्या का समाधान करना ही हमारा संकल्प है और इसी संकल्प को हम पूरे समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी जन संवाद की यह शृंखला जारी रहेगी।
इस अवसर पर शालू जिंदल, कैलाश भगत पूर्व चेयरमैन हैफेड, कर्मवीर कोल, राजकुमार गुरुदेव, राजेंद्र खुराना, रामकिशन, रमेश सचदेवा, रजत थरेजा, श्रवण देबन, बलजीत मालखेड़ी, विजेंद्र कोलेखां, अमरजीत उपस्थित रहे।