{"_id":"69daaa923b1c78a06f004363","slug":"mp-jaiprakash-reached-kalayat-mandi-and-raised-questions-on-the-procurement-system-kaithal-news-c-245-1-kht1012-147787-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत मंडी पहुंचे सांसद जयप्रकाश खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत मंडी पहुंचे सांसद जयप्रकाश खरीद व्यवस्था पर उठाए सवाल
Sun, 12 Apr 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
कलायत अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हिसार लोकसभा से सांसद जयप्रकाश जेपी
कलायत। हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश (जेपी) ने कलायत अनाज मंडी का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों, मजदूरों व व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रबी फसल की खरीद के नाम पर लागू किए जा रहे नियम किसानों की परेशानियां बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंडियों और खरीद केंद्रों पर अव्यवस्था के कारण किसान, मजदूर और व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को चाहिए था कि खरीद के बेहतर प्रबंध किए जाते, ताकि किसानों की फसल समय पर बिक सके, लेकिन इसके विपरीत खरीद प्रक्रिया में अड़चनें पैदा की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कलायत से विधायक विकास सहारण विधानसभा में क्षेत्रीय समस्याएं उठा रहे हैं। क्षेत्र के नौ गांवों में भाखड़ा का पानी पहुंचाने की योजना का फाइनल ट्रायल हो चुका है, जबकि अन्य गांवों के लिए भी पेयजल योजना की डीएनआईटी तैयार की जा रही है। संवाद