{"_id":"6adfa0d82cc7cabb61029be6","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-car-companion-injured-kaithal-news-c-245-1-kht1012-157095-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
मृतक अमरजीत की फाइल फोटो। परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सीवन क्षेत्र के पोलड़-सुल्तानपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा गांव फिरोजपुर निवासी 24 वर्षीय अमरजीत उछलकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी अभिषेक राणा घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी।
हादसा सोमवार तड़के करीब एक बजे सुल्तानपुर के घुमावदार मोड़ के पास हुआ। दुर्घटना के बाद कार चालक घायलों की मदद करने के बजाय वाहन लेकर मौके से भाग गया। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सीवन के वार्ड-12 निवासी 21 वर्षीय अभिषेक राणा उर्फ अभी ने बताया कि वह फिरोजपुर स्थित आरएस ई-स्माइल में इवेंट का काम करता है। गांव फिरोजपुर निवासी अमरजीत भी उसी संस्थान में काम करता था। रविवार को दोनों संस्थान की बाइक नंबर एचआर 08क्यू-3495 पर किसी काम से चीका गए थे।
काम पूरा करने के बाद दोनों देर रात फिरोजपुर लौट रहे थे। बाइक अमरजीत चला रहा था जबकि वह पीछे बैठा हुआ था। अभिषेक के अनुसार, करीब एक बजे दोनों गांव पोलड़ से होते हुए सुल्तानपुर के घुमावदार मोड़ के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाई जा रही एक कार आई। कार चालक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी। अमरजीत बाइक से उछलकर सीधे पेड़ से टकरा गया जबकि अभिषेक भी खेत में गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
घायल को देखकर भी नहीं रुका चालक
शिकायतकर्ता ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक ने वाहन रोककर उनकी तरफ देखा, लेकिन मदद करने के बजाय कार लेकर फरार हो गया। अभिषेक ने कार का नंबर एचआर 64-4105 नोट कर लिया। यह सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर थी। राहगीरों की मदद से अभिषेक को सीवन के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल अमरजीत को कैथल के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। बाद में उसे अमरजीत की मौत होने की जानकारी मिली।
-- -- -- अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने दर्ज किए बयान
डीएसपी ने बताया कि सोमवार सुबह हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मचारी कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे अस्पताल के मुख्य द्वार के पास घायल अभिषेक मिला, जिसके बयान दर्ज किए गए। उसने बताया कि वह सामने आने पर कार चालक की पहचान कर सकता है।
-- --
सीवन थाना पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106, 125(ए) और 281 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच एएसआई राजेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करने में जुटी है। - सुशील प्रकाश, डीएसपी।