{"_id":"61e9bf553b0046049c6be2fb","slug":"motorcycle-stolen-from-outside-the-palace-kaithal-news-knl966370104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैलेस के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैलेस के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर में अंबाला रोड स्थित एक पैलेस के बाहर से चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रताप गेट निवासी राजकुमार ने बताया कि 17 जनवरी को वह घर से शुभम पैलेस अंबाला रोड पर गया था उसने अपनी बाइक पैलेस के बाहर खड़ी की थी। जब पैलेस से बाहर निकला तो मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
धार्मिक स्थल से दानपात्र चोरी
कैथल। गांव ककहेड़ी में धार्मिक स्थल से चोर दानपात्र चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में ककहेड़ी निवासी गुरबक्श ने बताया कि गांव में बने धार्मिक स्थल की देखभाल वह खुद व सोमपाल और सुलेख करते हैं। यहां रात के समय रखरखाव के लिए कोई नहीं होता है। 18 जनवरी की रात चोरों ने यहां रखा दानपात्र चुरा लिया।
आटा चक्की से सामान चोरी
कैथल। पूंडरी में एक आटा चक्की से चोर सामान चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में फतेहपुर निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि फतेहपुर-पूंडरी में ही उसकी आटा चक्की की दुकान है। 18 जनवरी को वह दुकान को बंद कर घर चला गया। 19 फरवरी को जब वह दुकान पर आया तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर से इन्वर्टर, बैटरी, तीन कट्टे आटा व 2 कट्टे गेहूं चोरी हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।