फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mother and son died due to head injury

Kaithal News: सिर पर चोट लगने से हुई मां-बेटे की मौत

Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 18 Apr 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Mother and son died due to head injury
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ढांड खंड के बरोट गांव में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने वीरवार को मृतक मां-बेटे के शवों का पोस्टमार्टम करवाया। सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट की वजह से दोनों की मौत की बात पता चली है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

दरअसल, बुधवार देर शाम तक परिजन अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। इस कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। दोनों शव परिजनाें को सौंप दिए गए वहीं, आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को घरेलू कलह के चलते आरोपी युवक अजय ने अपनी पत्नी सुदेश की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने आठ माह के बच्चे सिमरत का भी गला दबा दिया था। गंभीर हालत में भर्ती कराए गए बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले नहीं हुआ था झगड़ा ः इस मामले में ढांड थाने की पुलिस को मृतका सुदेश के भाई सागर ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन सुदेश की शादी अजय के साथ चार साल पहले ही हुई थी। इन दोनों के बीच छोटे-मोटे झगड़े जरूर होते थे, लेकिन कभी बड़ी कहासुनी नहीं हुई। करीब आठ महीने पहले सुदेश ने बेटे को जन्म दिया। तब से तो सब कुछ ठीक चल रहा था। अजय अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अलग रहता था।


ढांड थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी अजय मजदूरी करता है। उसने घरेलू कलह के कारण हत्या की है। आरोपी पति अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। उसकी तलाश की जा रही है। इस मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed