Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Morning temperatures reach 9 degrees, morning fog

Kaithal News: 9 डिग्री तक पहुंचा सुबह का तापमान, सुबह छाने लगी धुंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Morning temperatures reach 9 degrees, morning fog
नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर लगी भीड़। संवाद
कैथल। जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस की जा रही है। वहीं दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बदलते मौसम से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। सुबह के समय सड़कों और खेतों में हल्की धुंध भी छाने लगी है।
विज्ञापन

इससे दृश्यता प्रभावित हो रही है और मौसम सुहावना होने के साथ-साथ ठंडा होने लगा है। बदलते मौसम और तापमान में आई इस गिरावट का सीधा असर लोगों की सेहत पर देखने को मिल रहा है। शहर के नागरिक अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम, गले में खराश और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम की चपेट में छोटे बच्चे भी तेजी से आ रहे हैं। चिकित्सक डाॅ. जितेंद्र गिल के अनुसार दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम की ठंड के कारण लोग कपड़ों के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं, जो बीमारी का मुख्य कारण बन रहा है। डॉक्टरों ने अभिभावकों को बच्चों को पूरी बाजू के गर्म कपड़े पहनाने और ठंडी चीजों के सेवन से बचाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए लाभदायक
ठंडा मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। कृषि विशेषज्ञ डाॅ. हरमीत ने कहा कि तापमान में आई यह गिरावट गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभदायक है। गेहूं के बेहतर अंकुरण और फुटाव के लिए ठंडे मौसम की आवश्यकता होती है। मौसम अनुकूल होते ही क्षेत्र के किसानों ने खेतों में गेहूं की बुवाई का काम तेजी से शुरू कर दिया है। किसान सुरेंद्र ने कहा कि यदि इसी तरह ठंड और सुबह की ओस पड़ती रही, तो इस बार गेहूं की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है।

नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर लगी भीड़। संवाद

नागरिक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के कमरे के बाहर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed