{"_id":"631f98ebe74d4d271410ad31","slug":"more-than-one-and-a-half-kg-of-ied-and-other-explosive-material-found-in-kaithal-kaithal-news-knl1209380152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में मिला डेढ़ किलो से अधिक आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में मिला डेढ़ किलो से अधिक आईईडी व अन्य विस्फोटक सामग्री
विज्ञापन
43-कैथल। मौके पर पहुंचे एसपी मकसूद अहमद व जानकारी देते हुए डीएसपी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। कुरुक्षेत्र के बाद अब कैथल में उच्च विस्फोटक सामग्री आरडीएक्स बरामद हुआ है। कैथल-जींद रोड पर गांव देवबन के कैंची चौक पर एक सूचक पोल के नीचे झाड़ियों में इसे पैकेट बनाकर रखा गया था। इस पैकेट में डेढ़ किलो विस्फोटक सामग्री के अलावा एक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक मैकेनिज्म, नौ बोल्ट की बैटरी, मैगनेट लगा एक आयरन बाक्स मौजूद था। एसटीएफ और केंद्रीय जांच एजेंसियों की सूचना के बाद मौके पर जाकर जब कैथल पुलिस ने छानबीन की, तो ये विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। इसके साथ ही एक बार फिर देश विरोधी ताकतों की दहशत फैलाने की साजिश नाकाम हो गई है।
पुलिस इस घटना की जांच पुराने मामलों से जोड़कर आगे बढ़ा रही है। यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई, इसे यहां किसने रखा और इसके पीछे क्या मकसद था, अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है, मगर छह महीने में उतरी हरियाणा में विस्फोटक मिलने की यह चौथी बड़ी वारदात है, जिसे लेकर राज्य व केंद्रीय जांच एजेंसियों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं। करनाल स्थित मधुबन की बम स्क्वॉयड टीम की मदद से फिलहाल इस विस्फोटक सामग्री को निष्क्रिय कर दिया गया। फिलहाल कैथल समेत अन्य जिलों में पुलिस ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।
एसटीएफ से कैथल पुलिस को इस संदर्भ में इनपुट मिला था, जिसके बाद कैंची चौक का इलाका खंगाला गया। इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया और बम स्क्वॉयड के दस्ते को भी बुला लिया गया। इनपुट के मुताबिक एसटीएफ से यह सूचना मिली थी कि कैथल से जींद व पानीपत जाने वाले मार्ग पर गांव देवबन कैंची चौक के आसपास एक विस्फोटक सामग्री रखी हुई है। पहले पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर देखा तो वहां एक लोहे का बॉक्स दिखाई दिया।
विज्ञापन
इसके बाद मामले की सूचना मिलते ही थाना तितरम, राजौंद, कलायत से पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। शाम को लगभग पांच बजे एसपी कैथल भी मौके पर पहुंचे। करीब छह बजे बम निरोधक दस्ते की टीम पहुंचीं। तब तक कैथल की ओर आने वाले मार्ग सहित जींद व पानीपत जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से सील करके यातायात का रूट डायवर्ट कर दिया गया। पूरे इलाके को खाली करवाया गया। बम निरोधक दस्ते की टीम ने पहुंचते ही सबसे पहले डॉग स्क्वॉयड की मदद से इस बात की पुष्टि की कि जो वस्तु पैकेट में बताई जा रही है, वह विस्फोटक सामग्री ही है।
इस बात की पुष्टि के बाद बम निरोधक दस्ते ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इसे निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद बॉक्स को उठाकर बाहर लाया गया। बाद में करीब बीस मिनट तक आला अधिकारियों ने इसकी पड़ताल की। इसमें स्पष्ट हो गया कि यह एक खतरनाक विस्फोटक था। निष्क्रिय करने के बाद इसे अंबाला एसटीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है।
कैथल पुलिस को अंबाला एसटीएफ ने सूचना दी थी कि गांव तितरम पुलिस थाने एरिया में एक संदिग्ध पैकेट रखा हुआ है। इसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं। मौके से डेढ़ किलो उच्च विस्फोटक समेत एक डेटोनेटर, एक मैकेनिज्म, मैगनेट लगा एक ऑयरन बॉक्स बरामद किया है। एसटीएफ के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी इस संदर्भ में हमें इनपुट मिला था। विस्फोटक सामग्री निष्क्रिय कर दिया गया है। पूरे इलाके की बारीकी से छानबीन की जा रही है। यह यहां कैसे आया, किसने रखा, क्या साजिश है, इस दिशा में अभी जांच की जा रही है।
--मकसूद अहमद, एसपी, कैथल।
कुरुक्षेत्र, करनाल में विस्फोटक, अंबाला में मिले थे हैंड ग्रेनेड
- कुुरुक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मिला था आरडीएक्स : 04 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस से दस दिन पहले को अंबाला एसटीएफ की टीम ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नेशनल हाईवे (अंबाला-नई दिल्ली) स्थित शाहाबाद के नजदीक स्थित मिर्ची रेस्टोरेंट के पास जंगलात इलाके से आरडीएक्स (विस्फोटक सामग्री) बरामद किया था। यह विस्फोटक एक पेड़ के नीचे लिफाफे में छिपाकर रखा गया था। इसके साथ आईईडी, स्विच, टाइमर, बैटरी और डेटोनेटर भी मिला था।
करनाल में विस्फोटक संग धरे थे आतंकी
05 मई को करनाल पुलिस ने बसताड़ा टोल के पास चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास विस्फोटक सामग्री समेत देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस और करीब सवा लाख नकदी थी। इन आतंकियों ने पंजाब के जिला फिरोजपुर के रहने वाले परमिंद्र, अमनदीप और गुरप्रीत और लुधियाना निवासी भूपिंद्र शामिल था। आतंकी इनोवा कार से दिल्ली जा रहे थे। पूछताछ में सामने आया था कि इस विस्फोटक सामग्री को तेलंगाना के आदिलाबाद भेजा जाना था। जबकि आतंकी इससे पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ में भी विस्फोटक सप्लाई कर चुके थे।
अंबाला में मिले थे हैंड ग्रेनेड
20 मार्च को अंबाला के नेशनल हाईवे (अंबाला-चंडीगढ़) स्थित एमएम यूनिवर्सिटी के सामने मैदान में झाड़ियों तीन हैंड ग्रेनेड मिले थे। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी थी। बम निरोधक दस्ते की टीम ने तीनों हैंड ग्रेनेड को सावधानी से निष्क्रिय किया था। इस मामले की गुत्थी भी अभी तक अनसुलझी है।