फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than five thousand students have to reappear in HTET

पांच हजार से अधिक परीक्षार्थियों को दोबारा देना होगा एचटेट

Sat, 14 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला कैथ्ाल Updated Sat, 14 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के पहले दिन शहर में 19 परीक्षा केंद्रों पर 5000 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इन परीक्षार्थियों को पेपर रद होने के चलते एक बार फिर से इम्तिहान में बैठना होगा। इससे जहां पांच हजार से अधिक परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा वहीं, बोर्ड के लिए भी यह चुनौती भरा रहेगा। पहले ही लंबे समय से विद्यार्थी परीक्षा का इंतजार कर रहे थे और अब पेपर रद होने से उनकी मुश्किलें ओर बढ़ गई हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा नकल रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों के बॉयोमैट्रिक मशीन से हाजिरी लेने सहित जैमर के कारण मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पूरी तरह से जाम कर दिया गया। डीसी एवं एसपी ने खुद प्रबंधों की कमान संभाले रखी तथा कई परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। कैथल में शनिवार को एचटेट की तीसरे स्तर की परीक्षा में 5214 परीक्षार्थियों के लिए 18 ऑफ लाइन तथा एक आनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया।
विज्ञापन


डीसी के मकरंद पांडुरंग ने एसपी कृष्ण मुरारी के साथ परीक्षा केंद्रों का स्वयं निरीक्षण किया तथा परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा इस परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त की गई एसडीएम मनदीप कौर तथा परीक्षा संयोजक नवीन आहुजा नगराधीश के अतिरिक्त सभी 16 उड़नदस्ता अधिकारियों ने निरंतर परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा जाट कॉलेज में स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी पहले व दूसरे चरण की परीक्षा
प्रशासन द्वारा 15 नवंबर को पहले चरण के लिए सुबह 6824 परीक्षार्थियों के लिए 22 ऑफ लाइन तथा एक आनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है तथा दूसरे स्तर की इसी दिन सायं कालीन परीक्षा के लिए 5144 परीक्षार्थियों के लिए 18 ऑफ लाइन एवं एक आनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित किया गया है।

इन बातों का ध्यान रखें परीक्षार्थी
डीसी केएम पांडुरंग ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश के समय एडमिट कार्ड पर प्रिंट फोटो एवं एडमिट कार्ड राजपत्रित अधिकारी सत्यापित करके चिपकाया गया फोटो के मिलान के बाद ही परीक्षा केंद्रों में अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। केंद्र अधीक्षक को किसी भी परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने, मोबाइल, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने की स्थिति में परीक्षार्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर लगाए गए हैं ताकि कोई इलेक्ट्रोनिक उपकरण कार्य न कर सकें।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाई जाएगी परीक्षा
डीसी ने कहा कि सरकार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के पारदर्शी आयोजन के लिए कृत संकल्प है तथा सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 01746-224240 तथा 224235 हैं। इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा परीक्षा केेंद्रों के नजदीक स्थित फोटो स्टेट दुकानों को बंद रखने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

परीक्षा केंद्र में लगातार विडियोग्राफर द्वारा पूरे घटनाक्रम को रिकार्ड किया जा रहा है। परीक्षा आरंभ होने के 10 मिनट पूर्व किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों के बॉयोमैट्रिक अंगुठे के निशान लिए जा रहे हैं। महिला परीक्षार्थी के दायें हाथ तथा पुरुष परीक्षार्थी के बायें हाथ के अंगुठे के निशान इंक लैस स्टैंप पैड से लगवाए जा रहे हैं।

परीक्षा के बाद बनी जाम की स्थिति
पांच बजे परीक्षा की समाप्ति पर जाम की स्थिति बन गई। डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज के बाहर सड़क पर खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि थाना सदर प्रभारी ओमप्रकाश एवं पुलिस कर्मचारियों ने जाम खुलवाने का प्रयास भी किया। लेकिन वाहनों की संख्या के चलते करीब एक घंटे तक यहां जाम की स्थिति बनी रही। प्रशासन द्वारा रविवार को कॉलेज के अंदर ही पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसी प्रकार से आईजी कॉलेज एवं जाट कॉलेज के बाहर भी जाम की स्थिति बनी रही।


गृह जिले में परीक्षा पर मिली राहत
बोर्ड द्वारा गृह जिले में ली गई परीक्षा के फैसले से परीक्षार्थियों को काफी राहत मिली। परीक्षार्थी अनु, सुरोज, सुनीता, रोशनी, सोनू ने बताया कि पूर्व की तरह उन्हें बसों में लटक कर दूसरे जिलों में परीक्षा के लिए जाना पड़ता था। लेकिन इस बार यह परीक्षा कोई सजा न होकर परीक्षा ही थी। इससे बड़ी राहत मिली है। यह शिक्षा बोर्ड का सराहनीय कदम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed