फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   More than 400 acres of crops destroyed due to waterlogging

जलभराव से 400 एकड़ से अधिक फसल बर्बाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
More than 400 acres of crops destroyed due to waterlogging
बरसाती पानी की निकासी के लिए गांव गुहणा के सैकड़ों ग्रामीण डीसी से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि गुहणा गांव में हर साल बरसात के दिनों में साथ लगते कई गांवों का पानी आकर भर जाता है। जिस कारण गांव की 300 से 400 एकड़ फसल और मकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

धान और ज्वार की फसल तो खराब हो गई है। इसके साथ गांव की गलियों व कई मकानों में भी पानी जमा हुआ है। जिसकी वजह से मकानों में दरारें आ गई हैं। जो अब गिरने की स्थिति में है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों पास लगते गांव हरिपुरा व सांघन के लोगों ने शेरगढ़ गुहणा लिंक चैनल नहर में कटाव कर दिया। इस कारण से इन गांव का पानी भी गांव गुहणा में ही जमा हो गया है।
विज्ञापन

अगर समय रहते कटाव बंद नहीं होता तो गांव गुहणा की पूरी फसल खराब हो सकती थी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पानी की निकासी के लिए सिणद रोड के साथ साथ नाला बनाया जाए, ताकि सिणंद पुल के पास ड्रेन में पानी की निकासी हो सके। जो पानी ड्रेन के पास लगते खेतों में जमा होता है, उनके लिए चार पक्के नाके बनवाए जाए। जिससे उन खेतों का पानी निकल सके। जिन खेतों में फसलें खराब हो गई है उन खेतों की गिरदावरी कराई जाए व मुआवजा दिलाया जाए। डीसी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा। डीसी से मिलने वालों में रामपाल शर्मा, संदीप कुमार, राजबीर सिंह, धर्मबीर, ईश्वर चंद, बसाऊ, दरिया, रामफल, जगदीश चंद्र, चंद्रभान, राजेश, राजा, रणधीर, सरपंच प्रतिनिधि पाला राम, सुखपाल व कुलदीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed