{"_id":"6855b67b5ba3e14107030e5a","slug":"more-than-200-cases-of-electricity-theft-caught-in-the-city-kaithal-news-c-18-1-knl1004-674492-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शहर में बिजली की चोरी के 200 से अधिक मामले पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शहर में बिजली की चोरी के 200 से अधिक मामले पकड़े
Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गर्मी में बिजली निगम ने बिजली चोरी पर सख्ती बढ़ाते हुए शहर में 200 से अधिक स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े हैं। इस कार्रवाई के तहत करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया है।
निगम को कई स्थानों पर बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद 24 विशेष टीमों का गठन कर गुप्त जांच अभियान चलाया गया। टीमों की अचानक कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया।
जांच के दौरान टीमों ने औद्योगिक क्षेत्रों से लेकर कृषि उपयोगकर्ताओं तक को बिजली चोरी करते पकड़ा। निगम ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। पिछले वर्ष निगम ने लगभग 70 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी थी, जबकि इस बार जुर्माने की राशि इससे कहीं अधिक रही है। एसडीओ बिजली निगम, केशव कुमार ने बताया कि चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। संवाद