{"_id":"62e04abc76f32414a7730e92","slug":"more-than-20-lakhs-cheated-by-widow-by-giving-fake-visa-kaithal-news-knl115910183","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वीजा दे विधवा से ठगे 20 लाख से ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वीजा दे विधवा से ठगे 20 लाख से ज्यादा
विज्ञापन
कैथल। विदेश भेजने के नाम पर विधवा महिला को फर्जी वीजा देकर 20 लाख रुपये से ज्यादा की रकम ठग ली। गांव पबनावा निवासी नीलम की शिकायत पर करनाल के गांव कैमला निवासी राकेश कुमार, मीरा देवी, भारती देवी, दिनेश कुमार और अनिल कुमार के खिलाफ पुलिस ने पूंडरी थाना में केस दर्ज कर लिया है।
शिकायकर्ता महिला ने 30 मई को डीएसपी रविंद्र सांगवान के कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। मामले में जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नीलम ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। वह अपने दो बेटों के साथ रह रही हैं। आरोपी राकेश का उनके घर आना जाना था। उसने कहा कि वह युवाओं को विदेश भेजने का कार्य कर रहा है। उसने अपने दोनों बेटों मोनू और सोनू को विदेश भेजने को लेकर उससे बातचीत की। आरोपी ने इस काम के लिए 60 लाख रुपये मांगे। नीलम का आरोप है कि खेती की जमीन बेचकर उसने आरोपियों को 20 लाख रुपये से ज्यादा की रकम दी थी। आरोपियों ने कहा कि उसके घर वीजा और टिकट भेज दिए गए हैं। उन्होंने वीजा को चेक करवाया तो वे फर्जी पाए।
शिकायकर्ता महिला ने बताया कि 24 जून 2021 को चार लाख 60 हजार रुपये, 28 अगस्त 2021 को तीन लाख रुपये, नौ अगस्त को 90 हजार रुपये, दस नवंबर को दो लाख रुपये, 30 मार्च को 25 हजार रुपये व 11 अप्रैल को दस लाख 21 हजार रुपये आरोपियों ने नकद लिए थे। आरोपियों ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही रुपये वापस किए। जांच अधिकारी एएसआइ रघुबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।