{"_id":"67006a215d4070096905d894","slug":"monu-gurjars-mother-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-491937-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोनू गुर्जर की मां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोनू गुर्जर की मां गिरफ्तार
Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पूंडरी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग करके रंगदारी मांगने वाले विदेश में बैठे आरोपी मोनू गुर्जर की मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पूंडरी थाना में केस दर्ज कर स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की ओर से जांच की जा रही है।
यह मामला पांच सितंबर की रात का है। इसमें नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर रंगदारी मांगी थी। यूनिट की टीम ने 11 सितंबर को फायरिंग करने वाले दोनों शूटर करनाल एसटीएफ से मुठभेड़ के बाद पकड़ लिए थे। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम कुमार की टीम ने मुख्य आरोपी मोनू गुर्जर की मां को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
इस मामले में इससे पूर्व छह आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ में सामने आया था कि वे छप्रियां जिला करनाल निवासी अनिल गुर्जर उर्फ मोनू से मिल कर रंगदारी गैंग को चला रहे थे और फिरौती की रकम मोनू की मां के पास पहुंचाई जाती थी। मोनू गुर्जर करीब डेढ़ साल से विदेश में रह रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पांच सितंबर को पूंडरी क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर बाइक पर सवार नकाबपोश युवको द्वारा फायरिंग करके 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। इसी दौरान 11 सितंबर को फायरिंग करने वाले दोनों शूटर करनाल एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ के बाद पकड़े गए, लेकिन फिरौती गिरोह के अभी बाकी सदस्य पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। पुलिस ने रंगदारी की रकम वसूल करने वाले उपरोक्त ग्रुप के तीन सदस्यों को ढांड एरिया से एक गाडी सहित काबू किया था। आरोपियों से पूछताछ के दौरान इसमें शामिल अन्य आरोपियों की पहचान हुई थी।