फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Mohit working hard with the aim of achieving Judo ranking

Kaithal News: जूडो रैंकिंग का लक्ष्य लेकर मेहनत कर रहे मोहित

Fri, 22 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 22 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mohit working hard with the aim of achieving Judo ranking
मोहित धीमान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। कलायत के युवा खिलाड़ी मोहित धीमान अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर जूडो और कुराश में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। महज 18 वर्ष की उम्र में मोहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण सहित अनेक पदक अपने नाम कर चुके हैं। अब उनका लक्ष्य इंटरनेशनल जूडो रैंकिंग में अपनी जगह बनाना है। वर्तमान में वह कैथल के छोटू राम इंडोर स्टेडियम में नियमित अभ्यास कर रहे हैं।

मोहित धीमान ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से उत्तीर्ण की है। उनके पिता राजेश कुमार दुकानदार हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा छोटी बहन है। साधारण परिवार से आने वाले मोहित ने वर्ष 2022 में खेल की शुरुआत की थी, लेकिन कम समय में ही उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर छोड़ा है।
विज्ञापन


रोजाना छह घंटे का अभ्यास

मोहित ने बताया कि वह प्रतिदिन सुबह और शाम मिलाकर करीब छह घंटे अभ्यास करते हैं। छोटू राम इंडोर स्टेडियम में कोच जोगेंद्र और संदीप के मार्गदर्शन में वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। मोहित का कहना है कि उनके परिवार ने हर कदम पर उनका साथ दिया है और कोचों का मार्गदर्शन भी उनकी सफलता में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में कभी हार मिलती है तो कभी जीत, लेकिन वह प्रेरणा से अधिक अनुशासन को महत्व देते हैं और इसी सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख उपलब्धियां

n
मोहित ने वर्ष 2025-26 में अंडर-19 स्कूल गेम्स जूडो नेशनल में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया।

n
जूनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया। सीनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप 2025-26 में मोहित ने रजत पदक अपने नाम किया।


n
वर्ष 2024-25 में अंडर-19 स्कूल गेम्स जूडो नेशनल और जूनियर कुराश नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की।

n
वर्ष 2023-24 में कैडेट कुराश नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ जूनियर हरियाणा स्टेट जूडो प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed