फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Modified file weather........

Kaithal News: संशोधित फाइल मौसम........

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Modified file weather........
कैथल। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव हुआ है और कभी गर्मी तो कभी बारिश की संभावना बन रही है। इसी कड़ी में रविवार को भी दोपहर तक बादल छाए रहे और शाम करीब पांच बजे तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

इससे लोगाें को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के बाद शहर के निचले इलाकों में जलभराव भी हुआ। यह बारिश करीब आधे घंटे तक लगातार जारी रही। इसके चलते यह जिले में औसतन पांच एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को भी बारिश हुई थी। इस बारिश से लोगाें को काफी राहत मिली थी। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक धूप और छांव का खेल जारी था। ऐसे में उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही थी, लेकिन शाम के समय अचानक हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत थी। जबकि इससे पहले उमस भरी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया था। बारिश हाेने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। क्योंकि अब
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में चल रहे धान रोपाई के कार्य में लगातार तेजी आएगी। वहीं, अवकाश का का दिन होने के कारण लोग सडक़ों और बाजारों में कम दिखाई दिए। इस दौरान अधिकतम तापमान ३२.१ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान २६ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के पूर्व अनुमान के तहत अब नौ जुलाई को भी तेज बारिश की संभावना हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डाॅ. रमेश वर्मा कृषि विज्ञान केंद्र समन्वयक ने बताया कि १० से ११ जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों गरज एवं चमक सकते हैं। मौसम में हुए बदलाव ने फसलों को फायदा पहुंचाने का काम किया है। खासकर धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। हालांकि कपास, ग्वार की खेती करने वाले किसानों ने भी बदले मौसम को फायदेमंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed