फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   mobile water testing lab reached kaithal

मोबाइल वाटर टेस्टिंग लैब कैथल पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
mobile water testing lab reached kaithal
कैथल। मोबाइल टेस्टिंग लैब के माध्यम से 1 फरवरी से 14 फरवरी तक ऑन साइट जाकर पानी की जांच की जाएगी। पानी पीने लायक नहीं हुआ तो उसमें जो खामियां है, उनको दूर किया जाएगा। अगर पानी पीने योग्य नहीं है तो ग्रामीणों के पीने के पानी के वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। इससे लोगों को पानी की गुणवत्ता का पता लगेगा। मोबाइल वैन के माध्यम से कर्मचारी गांव-गांव जाकर पानी के सैंपल लेकर मौके पर ही पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि एक दिन में मोबाइल लैब के माध्यम से कर्मचारी 7 गांवों में जाकर पानी की जांच करेंगे। मोबाइल लैब के जरिए पानी के 10 पैरामीटर की जांच की जाएगी। रिपोर्ट आते ही घरों में सप्लाई किया जा रहा पानी पीने योग्य है या नहीं इसका पता चल जाएगा। अगर पानी पीने योग्य नहीं है तो यह रिपोर्ट विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होने के साथ-साथ संबंधित गांव के कनिष्ठ अभियंता के पास भी जाएगी ताकि पानी में आई कमी को दूर करवाया जा सके। अगर पानी सभी पैरामीटर पर फेल हो जाता या किसी भी सूरत में पीने योग्य नहीं है तो विभाग द्वारा तुरंत ट्यूबवेल से सप्लाई बंद की जाएगी। मंगलवार को खंड कैथल के गांव फ्रांसवाला, भानपुरा, दीवाल, दुंधरेहडी, सजूमा, गुहणा व कुतुबपुर के सैंपल लिए। इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता रवि पूनिया, बीआरसी संदीप कुमार व जसविंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed