{"_id":"698a30f189415f905d0af8d7","slug":"mobile-misuse-is-increasing-mental-disorders-kaithal-news-c-245-1-kht1013-144825-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मोबाइल के दुरुपयोग से बढ़ रहा मानसिक विकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मोबाइल के दुरुपयोग से बढ़ रहा मानसिक विकार
Tue, 10 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाट कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट ने एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन कियाा। इसमें बतौर मुख्य वक्ता आरकेएसडी कॉलेज, कैथल के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनोज कादियान शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के उपयोग एवं दुरुपयोग को लेकर सचेत कियाा। समझाया कि इसके दुरुपयोग से मानसिक विकार बढ़ रहा है। मोबाइल का अनियंत्रित इस्तेमाल बहुत घातक है।
डॉ. मनोज कादियान ने कहा कि मोबाइल फोन आज के समय में ज्ञान और सूचना का सशक्त माध्यम है, लेकिन इसका अनियंत्रित उपयोग जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल के सीमित, उद्देश्यपूर्ण और सकारात्मक उपयोग की अपील की तथा कहा कि पढ़ाई, संवाद और रचनात्मकता के लिए तकनीक का संतुलित प्रयोग जरूरी है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश ढिल्लों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने एनएसएस यूनिट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ना आज की आवश्यकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लाभ सिंह ने एनएसएस स्वयंसेवकों को अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम के उपरांत एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा जाट कॉलेज के ग्राउंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल ने प्रबंधक समिति के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचकर सफाई कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जाट हाई स्कूल सोसाइटी के उप प्रधान बलजिंदर बनवाला, महासचिव एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सत्यवान माजरा, दलबीर कैरो उपस्थित रहे।