{"_id":"69d4115ffc4d3119f50c9d4a","slug":"mnrega-workers-announce-strike-on-may-15-kaithal-news-c-18-1-knl1004-881186-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मनरेगा मजदूरों का 15 मई को हड़ताल का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मनरेगा मजदूरों का 15 मई को हड़ताल का एलान
Tue, 07 Apr 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन, हरियाणा राज्य कमेटी की बैठक जनकपुरी कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक भवन में आयोजित की गई। इसमें मनरेगा मजदूरों ने 15 मई को देशव्यापी हड़ताल करने का एलान किया।
बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष जगमाल सिंह ने की, जबकि संचालन राज्य महासचिव राजेंद्र ने किया। बैठक में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हुए नेताओं ने कहा कि वैश्विक घटनाओं का असर आमजन के जीवन पर पड़ रहा है।
उन्होंने गाजा पट्टी और ईरान के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि युद्ध और अस्थिरता के कारण आम लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कमी और महंगाई के चलते आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 मई को नरेगा संघर्ष मोर्चा (एनएसएम) के आह्वान पर मनरेगा मजदूर देशव्यापी हड़ताल करेंगे। इस दौरान मनरेगा की बहाली और वीबी ग्राम योजना को रद्द करने की मांग को लेकर हजारों गांवों में पंचायत कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
बैठक में हिसार से मोहन लाल, मियां सिंह, कैथल से विक्रम, रमेश, करनाल से शीशपाल, पाल सिंह नंबरदार और पानीपत से रोहतास सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।