फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   MLA Savitri Jindal sent check to girl students

Kaithal News: विधायक सावित्री जिंदल ने छात्राओं को भेजा चेक

Sat, 21 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 21 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
MLA Savitri Jindal sent check to girl students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सावित्री जिंदल ने हिंदू कन्या स्कूल की छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कार राशि का चेक भेजा है। सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी शंकर गोयल ने प्रबंधन समिति को पुरस्कार राशि का चेक सौंपा।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों स्कूल के वार्षिक उत्सव में सावित्री जिंदल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थी। उन्होंने छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उनके उत्साहवर्धन के लिए 51 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की थी। यह चेक स्कूल की प्रबंधन समिति को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिंदल परिवार मेधावी व जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा के लिए हमेशा सहयोग करता आया है। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के लिए नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सहयोग किया जा रहा है। इस मौके पर हिंदू एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधक अर्पित चौधरी, अध्यक्ष कमलेश चौधरी, जनरल सेक्रेटरी पीयूष चौधरी, शरद चौधरी और स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed