{"_id":"68ae0598393c851f510511c4","slug":"mla-jambha-raised-the-demand-of-giving-sub-division-status-to-pundri-in-the-assembly-kaithal-news-c-18-1-knl1004-724497-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक जांबा ने पूंडरी को उपमंडल का दर्जा देने की मांग विधानसभा में उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक जांबा ने पूंडरी को उपमंडल का दर्जा देने की मांग विधानसभा में उठाई
Wed, 27 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान विधायक सतपाल जांबा ने पूंडरी को उपमंडल का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और करीब 54 गांवों के लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं नजदीक ही उपलब्ध हो पाएंगी।
जांबा ने बताया कि वर्तमान में पूंडरी क्षेत्र के लोगों को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों के लिए कैथल जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
साथ ही विधायक ने गांवों की निकासी समस्या का मुद्दा भी उठाया। कहा कि 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों की फिरनी पर बने खुले नालों को अंडरग्राउंड किया जाए। इससे जलभराव की समस्या दूर होगी। जांबा ने तकसीम प्रक्रिया में देरी पर चिंता जताते हुए सरकार से अधिकतम समयसीमा छह महीने तय करने की मांग की। उनका कहना था कि ऐसा होने पर गांवों में अनावश्यक विवाद रुकेंगे और लोगों को समय पर न्याय मिल सकेगा। संवाद