{"_id":"688bc205e257b0490109d235","slug":"mla-devendra-became-kalayat-vidhansabha-in-charge-kaithal-news-c-18-1-knl1004-705308-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विधायक देवेंद्र बने कलायत विस प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विधायक देवेंद्र बने कलायत विस प्रभारी
Fri, 01 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। उचाना से विधायक देवेंद्र अत्री को भारतीय जनता पार्टी ने कलायत विधानसभा का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इस पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष बीरभान निर्मल के प्रतिष्ठान पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भगवान कपिल मुनि मंदिर के पुजारी संजय गौतम, अनिरुद्ध गौतम, श्री कपिल मुनि ज्योतिष एवं रत्न केंद्र प्रमुख विशाल शांडिल्य, पार्षद रवींद्र निर्मल बंटी, ललित पोल्सत, मुकेश पाराशर, रूप शर्मा, संदीप भारद्वाज, रमन अत्री, देवी दयाल मौदगिल, राममेहर शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने अत्री की नियुक्ति का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। पार्षद रवींद्र निर्मल ने कहा कि विधायक देवेंद्र अत्री के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। संवाद