फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers felicitated at the 'Anganwadi Samman' and 'Matru Samvad' event.

Kaithal News: आंगनबाड़ी सम्मान व मातृ संवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers felicitated at the 'Anganwadi Samman' and 'Matru Samvad' event.
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तीसरे दिन राजौंद और कलायत ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी सम्मान व मातृ संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं का लाभ ले रही माताओं से संवाद किया गया और उनके अनुभव साझा किए गए। इस दौरान महिलाओं को पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के लिए चित्रकारी, गायन, कहानी और कविता जैसी गतिविधियां करवाई गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ इन गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को फल और मिठाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा वर्करों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों की सुपरवाइजर, सरपंच, पंच, एएनएम, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed