{"_id":"6519e5f515b483a0ab021247","slug":"minister-of-states-meeting-postponed-due-to-protest-by-rajput-community-kaithal-news-c-245-1-kht1001-5315-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: राजपूत समाज के विरोध पर राज्यमंत्री का सभा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: राजपूत समाज के विरोध पर राज्यमंत्री का सभा स्थगित
Mon, 02 Oct 2023 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 02 Oct 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। नगर के वार्ड नंबर पांच खुरडा गांव में रविवार को राजपूत समाज के विरोध के चलते राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। विरोध की सूचना मिलने पर जनसभा को रद्द कर दिया गया।
गांव में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने जनसभा करनी थी। राजौंद राजपूत समाज के प्रधान प्रमोद राणा के नेतृत्व में समाज के लोगों ने राज्यमंत्री का विरोध करने के लिए खुरड़ा में काफी संख्या में पहुंच गए थे। राजपूत समाज के लोगों ने कहा कि पिछले दिनों कैथल में सम्राट मिहिर भोज के नाम के साथ जातीय शब्द लगाने के बाद विवाद हो गया था। इस पर निर्णय लिया गया था कि जब तक हिंदू सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे लगा गैर जरूरी जातीय शब्द नहीं हटाया जाएगा, तब तक भाजपा नेता विधायक, सांसद, मंत्री का हर गांव व नगर में पहुंचने पर विरोध किया जाएगा।
हालांकि मामला न्यायालय के अधीन है लेकिन राजपूत बिरादरी के लोग अपने उनकी तरफ से लिए गए निर्णय के चलते भाजपा नेताओं के गांव व नगर में पहुंचने पर विरोध कर रहे हैं। इस दौरान युवाओं ने काले झंडे दिखाकर रोष जताया। खुरडा गांव से जगमाल, सोमपाल, बिल्लू, जोनी, एमसी, अशोक, पार्षद दीपा राणा, वीरेंद्र राणा, प्रिंस राणा, विक्रांत राणा, दीपक राणा, साहिल राणा, हैप्पी राणा, गौतम राणा, राहुल राणा, पारस राणा व विक्की आदि ने विरोध किया।