फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Millions deceived in the name of power connections

बिजली कनेक्शन देने के नाम पर लाखों ठगे

Mon, 03 Mar 2014 12:08 AM IST
राजौंद
राजौंद Updated Mon, 03 Mar 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
Millions deceived in the name of power connections
गांव जाखौली में किसानों से बिजली के कनेक्शन देने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार कितने किसान हैं, यह तो पुलिस जांच में ही सामने आएगा।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने निगम के ठेकेदार आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने लोगों से बिजली कनेक्शन लगवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं। दोनों आरोपियों ने किसानों को झांसा दिया कि उन्हें कनेक्शन दे दिया गया है लेकिन बिजली निगम में उनका कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन


जाखौली निवासी फूली देवी, कसान निवासी मनफूल, आभेराम, शमशेर, रामपाल, रामदिया, पाली, बलजीत, राजमल ने बताया कि उन्होेंने ट्यूबवेलों के लिए बिजली कनेक्शन लेने के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम में प्रतिभूति राशि जमा करवाई थी। कनेक्शन लेने के लिए बिजली निगम कार्यालय राजौंद के चक्कर काट रहे थे। इसी दौरान उनका संपर्क खुरड़ा निवासी रामनिवास और सुनील से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने किसानों को बताया कि उनके कनेक्शन उनके ठेके पर छूटे हुए हैं। कनेक्शन करवाने के लिए पैसे मांगे। अपने आप को विद्युत निगम का ठेकेदार बताने वाले रामनिवास व सुनील को फूली देवी ने 1,10,000 रुपये, मनफूल ने 90,000 रुपये, आभेराम ने 85,000 रुपये, शमशेर ने 70,000 रुपये, रामपाल ने 70,000 रुपये, रामदिया ने एक लाख रुपये, पाली ने 70,000 रुपये, बलजीत ने 90,000 रुपये व राजमल ने 85,000 रुपये ठेकेदार को दे दिए।  

ऐसे चला पता
ठेकेदार ने इन सभी के कनेक्शन भी कर दिए और दो साल तक बिल न भरने की बात कही। कुछ दिन पहले जाखौली निवासी फूलदेवी का ट्रांसफार्मर जल गया। जब वह हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय राजौंद में ट्रांसफार्मर बदलवाने पहुंची तो कार्यालय में नियुक्त कर्मियों ने इस नाम से कोई भी कनेक्शन विद्युत निगम में न होने की बात कही। इसके बाद सभी किसानों ने बिजली निगम कार्यालय में पता किया तो उनके कनेक्शन अवैध पाए गए। किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने इस बारे में ठेकेदार से बात की तो ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद किसानों ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी।

जांच करवाएंगे : निगम
इस संबंध में बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एसके बंसल ने कहा कि निगम द्वारा सेल्फ स्कीम के तहत ठेकेदार के माध्यम से कनेक्शन दिए जाते हैं। इसमें हो सकता है कि किसानों ने ठेकेदार को पैसे दिए होंगे, लेकिन ठेकेदार ने जमा नहीं करवाए जिस कारण किसानों के बिजली कनेक्शन नहीं हुए। बिजली निगम भी इस मामले की जांच करवाएगा।


75 लाख से अधिक की ठगी की आरोपी महिला काबू
उधर एक अन्य मामले में जमीन बेचकर 75,62,500 रुपये की ठगी के मामले में सीआईए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में वांछित उसकी बेटी की तलाश की जा रही है। पीआरओ आरएल खटकड़ ने बताया कि प्रवीण कुमार वासी बालु ने 16 अगस्त, 2013 को विधवा सुनीता व उसकी बेटी कोमल से 75,62,500 रुपये में 765.25 वर्ग गज जमीन खरीद कर पेमेंट कर दी तथा नोटरी पब्लिक व आरजी नवीस के रजिस्ट्री में भी उनके हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में पटवारी आदी से पूछताछ के बाद उसे जानकारी मिली कि वह करीब 200 वर्ग गज जमीन के ही मालिक हैं। आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने नकदी देने से मना कर दिया। प्रवक्ता ने बताया मामले की जांच अपराध शाखा के सबइंस्पेक्टर पृथ्वीराज ने करते हुए आरोपी महिला सुनीता वासी सेठान मोहल्ला कैथल को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed