फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nursing staff went on strike in protest against the online transfer policy.

Kaithal News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में नर्सिंग कर्मियों ने की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nursing staff went on strike in protest against the online transfer policy.
कलायत अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ। विज्ञप्ति
कलायत। नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर उपमंडल नागरिक अस्पताल कलायत के नर्सिंग ऑफिसरों ने सरकार की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू की है। 5 से 7 अक्तूबर तक नर्सिंग ऑफिसर रोजाना सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध दर्ज करवा रहे हैं। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता नर्सिंग ऑफिसर सुखदीप कौर ने की जबकि मंच संचालन ललित कुमार ने किया। इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

नर्सिंग अधिकारियों ने कहा कि स्थानांतरण नीति पारदर्शी, निष्पक्ष और न्यायसंगत होनी चाहिए। कर्मचारियों की वास्तविक परिस्थितियों और सेवा आवश्यकताओं को ध्यान में रखे बिना स्थानांतरण करना उचित नहीं है। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रोकने और नर्सिंग स्टाफ से बातचीत कर नई नीति तैयार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। धरने में वीरपाल, शबनम, सुचित्रा, सुषमा और सुमित्रा सहित नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

कलायत अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ। विज्ञप्ति

कलायत अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे नर्सिंग स्टाफ। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed