{"_id":"6ac540c018f002d5d7099554","slug":"district-level-athletics-competition-to-be-held-in-cheeka-on-the-10th-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156160-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में 10 को होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में 10 को होगी जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता
विज्ञापन
राजौंद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्तूबर को डीएवी कॉलेज चीका के खेल प्रांगण में किया जाएगा।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव सोहन पाल राणा ने राजौंद में बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-14 लड़के एवं लड़कियां, अंडर-16 लड़के एवं लड़कियां और वरिष्ठ महिला एवं पुरुष वर्ग में विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों में से इंटर डिस्ट्रिक्ट नेशनल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन किया जाएगा।
यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित की जाएगी। अंडर-14 वर्ग में 17 नवंबर 2012 से 16 नवंबर 2014 के बीच जन्मे लड़के व लड़कियां भाग ले सकेंगे, जबकि अंडर-16 वर्ग में 17 नवंबर 2010 से 17 नवंबर 2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।
सोहन पाल राणा ने बताया कि एथलेटिक्स में यह ऐसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता है जिसके माध्यम से जिले के खिलाड़ी सीधे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित होते हैं।