फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Millionaire Kamlesh Dhanda has a liability of Rs 5 lakh 80 thousand

Kaithal News: करोड़पति कमलेश ढांडा पर पांच लाख 80 हजार रुपये की देनदारी

Thu, 12 Sep 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Millionaire Kamlesh Dhanda has a liability of Rs 5 lakh 80 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/कलायत। भाजपा प्रत्याशी कमलेश ढांडा ने बुधवार को अपना नामांकन भरा। पर्चे में दिए विवरण के अनुसार वह करोड़पति हैं पर उन पर पांच लाख 80 हजार रुपये की

देनदारी है।

कमलेश ढांडा के पति पूर्व मंत्री नरसिंह ढांडा की विरासत को संभाले 57 वर्षीय कमलेश ढांडा 2019 के चुनावों में भाजपा के टिकट पर कलायत से विजयी रहीं थी। तब सरकार में उनको राज्यमंत्री का दर्जा भी हासिल हुआ। पांच साल के अपने कार्यकाल में उनके खाते में अनेक उपलब्धियां शामिल हैं। उन्होंने गृह विज्ञान में बीएससी का प्रथम वर्ष की किया है।
विज्ञापन


चल व अचल संपत्ति ः कमलेश ढांडा व उनके पुत्र तुषार ढांडा के पास 95 लाख 15 हजार 715 रुपये की चल संपत्ति व एक करोड़ 90 लाख 50 हजार रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्चे में दिए विवरण के अनुसार कार लोन के रुपये में उन पर पांच लाख 80 हजार की देनदारी भी है।
पत्रकार से राजनेता बने अनुराग ढांडा ने भरा पर्चा

कलायत। आप के प्रत्याशी अनुराग ढांडा कलायत हलका की सीमा से सटे गांव धनौरी के रहने वाले हैं। बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग करने के बाद राजनीति विज्ञान व पत्रकारिता में एमए की।

पहले इंजीनियर फिर पत्रकार और अब नेता बने ढांडा का कहना है कि किसान आंदोलन में पत्रकारिता के गिरते स्तर को देख कर उन्होंने राजनीति में कदम रखा और कलायत को अपना कर्मक्षेत्र चुना। वे 2006 से 2021 तक आज तक व न्यूज 18 इंडिया कार्यरत रहे। स्वच्छ राजनीति व हर बच्चे को शानदार शिक्षा दिलवाना उनका लक्ष्य है।

चल व अचल संपत्ति ः अनुराग ढांडा व उनकी पत्नी के पास 67 लाख 11 हजार की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति के नाम पर वे व उनकी पत्नी दो करोड 53 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उन पर 9.83 लाख रुपये का कर्ज है। संवाद

जेपी के पुत्र ने कांग्रेस के बैनर पर भरा पर्चा
कलायत। सेट अप बाई आईएनसी बैनर के तले सांसद जयप्रकाश के पुत्र विकास सहारण ने अपना नामांकन भरा।

पर्चे में दिए विवरण के अनुसार उनके व उनकी पत्नी के पास चल संपत्ति के रूप में तीन करोड़, 36 लाख 50 हजार व अचल संपत्ति के रूप में पांच करोड़ 39 लाख 54 हजार के मालिक हैं। विकास के ऊपर एक करोड़ 39 लाख 42 हजार की देनदारी भी है।

35 वर्षीय विकास ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एलएमएम किया है। वे एक राजनेता जयप्रकाश के इकलौते

पुत्र हैं और इस विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed