{"_id":"6afb4a0c3267db065d092fdf","slug":"10-more-buses-will-run-for-the-kapal-mochan-fair-kaithal-news-c-245-1-kht1017-157980-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कपाल मोचन मेले के लिए चलेंगी 10 और बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कपाल मोचन मेले के लिए चलेंगी 10 और बसें
विज्ञापन
कैथल बस अड्डा का दृश्य। संवाद
कैथल। यमुनानगर के बिलासपुर में 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले कपाल मोचन मेले को देखते हुए हरियाणा रोडवेज के कैथल डिपो ने यात्रियों की सुविधा के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। इनमें चार बसें सीधे यमुनानगर और छह बसें कुरुक्षेत्र रूट पर संचालित की जाएंगी।
मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। मेले के दौरान कैथल बस अड्डे पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए बस अड्डा इंचार्ज, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
ये अधिकारी बसों के संचालन, यात्रियों की भीड़ और विभिन्न रूटों पर उपलब्धता की निगरानी करेंगे। जरूरत पड़ने पर बसों के संचालन में तत्काल बदलाव किया जा सकेगा। इसके अलावा मेले से लौटने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को भी ध्यान में रखा जाएगा। रोडवेज प्रबंधन का लक्ष्य है कि 20 से 24 नवंबर तक मेले के दौरान यात्रियों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
कैथल डिपो से कुरुक्षेत्र रूट पर प्रतिदिन करीब 20 बसों का संचालन किया जाता है। कपाल मोचन मेले के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इससे कैथल और आसपास के क्षेत्रों से मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।