Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Rs 1.36 lakh siphoned from account after hacking mobile

Kaithal News: मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 1.36 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.36 lakh siphoned from account after hacking mobile
कैथल। गांव किठाना निवासी एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठगों ने उसके एचडीएफसी बैंक खाते से 1,36,997 रुपये निकाल लिए। आरोपियों ने गूगल-पे के माध्यम से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर रकम ट्रांसफर की। शिकायतकर्ता मनोज कुमार की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव किठाना निवासी 36 वर्षीय मनोज कुमार ने बताया कि 12 नवंबर को शाम करीब छह बजे उसका मोबाइल फोन कुछ समय के लिए हैक हो गया था।
अगले दिन 13 नवंबर को उसने गूगल-पे एप के माध्यम से अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया तो धोखाधड़ी का पता चला। जांच करने पर सामने आया कि 11 नवंबर को उसके खाते से 39,999 और 9,999 रुपये तथा 12 नवंबर को 86,999 रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन

इस तरह तीन ट्रांजेक्शन में कुल 1,36,997 रुपये निकाल लिए गए। उसने 13 नवंबर को साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद बैंक पहुंचकर खाते में बची हुई राशि निकलवा ली। उसने कार्रवाई करने और पैसे वापस दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed