{"_id":"6afb4a7b726ae41e2c0151ef","slug":"water-samples-from-136-government-schools-fail-tests-nitrate-levels-found-to-be-eight-times-higher-than-the-limit-kaithal-news-c-245-1-kht1014-157978-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: 136 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने जांच में फेल, नाइट्रेट आठ गुना ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: 136 सरकारी स्कूलों के पानी के नमूने जांच में फेल, नाइट्रेट आठ गुना ज्यादा
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की प्रयोगशाला में पानी के सैंपल की जांच करते कर्मचारी। संवाद
विक्रम पूनिया
कैथल। जिले के 136 सरकारी स्कूलों में बच्चे जिस पानी को पी रहे हैं, वही आने वाले समय में उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग की जांच में इन स्कूलों के पेयजल के सैंपल फेल मिले हैं। कहीं पानी में नाइट्रेट की मात्रा निर्धारित सीमा से आठ गुना से भी अधिक मिली तो कहीं फ्लोराइड करीब तीन गुना तक पाया गया। टीडीएस और एल्केलिनिटी की मात्रा भी तय मानकों से ज्यादा है।
चिंता की बात यह है कि इन स्कूलों में बच्चे लंबे समय से इसी पानी को पी रहे हैं। ऐसे में भविष्य में उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने एडीसी के निर्देश पर जिले के 591 सरकारी स्कूलों में पेयजल की गुणवत्ता जांचने के लिए जुलाई में अभियान शुरू किया था।
यह प्रक्रिया 2 नवंबर तक चली। कैथल और गुहला स्थित विभागीय प्रयोगशालाओं में जांच के बाद सामने आया कि 136 स्कूलों के पानी में एक या एक से अधिक मानक तय सीमा से बाहर हैं। विभाग ने रिपोर्ट एडीसी कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन
35 स्कूलों में विभाग की सप्लाई का पानी भी फेल : जांच में 136 में से 35 स्कूल ऐसे मिले, जहां जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से पानी की सप्लाई दी जाती है, लेकिन उसके सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। बाकी स्कूलों में सबमर्सीबल या आरओ से मिलने वाले पानी के सैंपल फेल पाए गए। जिले के 591 सरकारी स्कूलों में से 222 में जन स्वास्थ्य विभाग और 365 में स्कूलों के अपने सबमर्सीबल से पानी की आपूर्ति होती है। संवाद