{"_id":"621bcaa5162c8c4ed351b89f","slug":"military-husband-used-to-doubt-killed-himself-by-hanging-kaithal-news-knl1003628101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र पर शक कर फौजी पति करता था मारपीट, महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र पर शक कर फौजी पति करता था मारपीट, महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
कैथल। चीका के वार्ड नंबर तीन में रहने वाली 27 वर्षीय महिला पिंकी ने शनिवार देर रात घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
मृतका के पिता ईशम सिंह ने बताया कि मार्च 2015 में उसकी लड़की की शादी चीका के वार्ड नंबर तीन निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। नवंबर 2015 में उसका दामाद फौज में भर्ती हो गया। इसके बाद दामाद कुलदीप लड़की के चरित्र पर शक करने लगा। इस बारे में पिंकी ने परिवार वालों से कई बार बताया था। उन लोगों ने कुलदीप को काफी समझाया लेकिन वह उसके बाद भी पिंकी के साथ मारपीट करता रहा।
पिता ने बताया कि एक फरवरी को उसके लड़के प्रद्युम्न की शादी थी। शादी में उसकी लड़की पिंकी और दामाद आए थे। दो फरवरी को दामाद ने पिंकी को घर के एक कमरे में बंद कर चरित्र पर शक करते हुए मारपीट की थी। पिंकी ने अपने घर वालों को बताया था कि कुलदीप ने उसके चरित्र को गंदा बताकर पीटा है। इसके बाद काफी समझाया गया, लेकिन कुलदीप बुरा-भला कहकर चला गया। शादी के बाद पिंकी अपने परिवार सहित हमारे पास रही। 12 फरवरी को उसका देवर विक्की, सास फूलो देवी, ताई कमला और चाचा सतपाल ने पिंकी को ले जाने की बात उनके सामने रखी और सभी ने मौखिक तौर पर भविष्य में किसी तरह का शक करने और परेशान न करने का विश्वास दिलाकर पिंकी को साथ ले गए। 26 फरवरी को सूचना मिली की पिंकी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। खुराना रोड से मृतका के पिता सहित परिवार के सदस्य गुहला चीका पहुंचे जहां एक कमरे में लड़की का शव बेड पर पड़ा मिला। इसके बाद परिजन शव को लेकर सिविल अस्पताल आए, जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति कुलदीप, देवर विक्की, सास फूलो देवी, पति की ताई कमला और चाचा सतपाल पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया। मृतका का छह वर्षीय बेटा प्रीत व चार वर्षीय बेटी ईशा है।
जांच अधिकारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।