फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Middle-aged man dies after being hit by a roadways bus

Kaithal News: रोडवेज बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Thu, 02 Apr 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 02 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after being hit by a roadways bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बकरियां चराने के बाद घर लौट रहे एक अधेड़ व्यक्ति की कैथल रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मलिकपुर गांव के रहने वाले 55 वर्षीय कूड़ा राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक व परिचालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाया लेकिन मौत की सूचना पर मौके से भाग निकले।

टक्कर के बाद चालक ने तुरंत बस रोककर सवारियों को नीचे उतारा और कूड़ा राम को बस से ही पिहोवा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में कूडा राम के बेटे ने संजय कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपने पिता व सहयोगी हेमूराम के साथ बकरियों को चराने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब वह गांव के पास बने पेट्रोल पंप और शांति फार्म के बीच पहुंचे तभी अंबाला की तरफ से आ रही कैथल डिपो की रोडवेज बस ने उनके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गहरी चोट आने की वजह से खून बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक व परिचालक ने उनके पिता को अस्पताल में जरूर पहुंचाया लेकिन उनके मृत होने की सूचना मिलते ही माैके से रफूचक्कर हो गए। पुिलस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed