फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Micro observers will note booth activities

Kaithal News: बूथ की गतिविधि नोट करेंगे माइक्रो ऑब्जर्वर

Sun, 29 Sep 2024 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Micro observers will note booth activities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में चारों विधानसभा क्षेत्रों के नियुक्त किए माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाया। इस मौके पर सामान्य पर्यवेक्षक वीजे राजपूत ने माइक्रो ऑब्जर्वर को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के दिन माइक्रो ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण ड्यूटी होती है। वह अपनी ड्यूटी को गंभीरता से लें और बूथ की एक-एक गतिविधि पर नजर रखें और उसे नोट करें।

सामान्य पर्यवेक्षक ने कहा कि स्वयं की मौजूदगी में मॉक पोल की प्रक्रिया को संपन्न करवाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते। कहा कि संवेदनशील स्थानों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई जाती है। अंतिम चरण के रेडेमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें बता दिया जाएगा कि कौन से गांव या बूथ पर इनकी ड्यूटी रहेगी। माइक्रो ऑब्जर्वर को पांच अक्तूबर के दिन सुबह चार बजे तक अपने बूथ पर पहुंचना है।
विज्ञापन


राजपूत ने कहा कि सुबह साढ़े पांच बजे मॉकपोल शुरू हो जाएगा। माइक्रो ऑब्जर्वर को यह देखना होगा कि मॉकपोल के समय कितने पोलिंग एजेंट उपस्थित रहे। मॉकपोल के समय कितनी पर्चियां वीवीपैट से निकाली गई और उसके बाद क्लोज व रिजल्ट का बटन दबाया गया या नहीं। क्रिटिकल बूथों पर सीसीटीवी कैमरे व वीडियोग्राफर भी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बलों की इन मतदान केंद्रों पर तैनाती होगी। सुबह 5:30 बजे मॉकपोल, उसके बाद 7 बजे पोलिंग शुरू होने, शाम को मतदान की समाप्ति और उसके बाद बूथ से पोलिंग पार्टी के रवाना होने तक की सारी गतिविधियों को माइक्रो ऑब्जर्वर ध्यान से नोट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान की समाप्ति के बाद अपनी रिपोर्ट दिए गए फार्मेट में विधानसभा के जनरल ऑब्जर्वर को जमा करवानी है। सामान्य पर्यवेक्षक पुष्पांजलि दास ने कहा कि एक माइक्रो ऑब्जर्वर के पास एक बिल्डिंग में एक से अधिक दो या तीन मतदान केंद्र भी हो सकते हैं। इसलिए उसे सभी मतदान केंद्रों की रिपोर्ट तैयार करनी होगी। मतदान की गोपनीयता, पोलिंग पार्टी का बूथ पर व्यवहार, पोलिंग एजेंटों की गतिविधियां, मतदाताओं का वोट डालने के लिए आना, बूथ पर मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम व वीवीपैट की प्रोपर वर्किंग, फार्म 17 सी पोलिंग एजेंटों को दिया जाना, पीओ डायरी का भरना आदि माइक्रो ऑब्जर्वर नोट करेंगे।


इसके अलावा मास्टर ट्रेनरों द्वारा पूरी प्रक्रिया की प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कैथल एसडीएम एवं आरओ अजय सिंह, कलायत एसडीएम एवं आरओ सत्यवान सिंह मान, गुहला एसडीएम एवं आरओ कृष्ण कुमार, आरटीए एवं पूंडरी आरओ गिरिश कुमार, डीआईओ दीपक खुराना, एलडीएम एसके नंदा, चुनाव तहसीलदार सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed