{"_id":"6955851133412fc0cb04ad5e","slug":"message-of-yoga-cleanliness-and-water-conservation-in-nss-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-814147-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एनएसएस शिविर में योग, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एनएसएस शिविर में योग, स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश
Thu, 01 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुंडरी में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन प्रातःकालीन सत्र की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा योगासन और प्राणायाम के अभ्यास से की गई। स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम कर अपने शरीर और मन को ऊर्जावान बनाया।
योग अभ्यास के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा फीडबैक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शिविर के पहले दिन के अनुभव साझा किए और कार्यक्रम के उद्देश्यों को लेकर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने शिविर को अनुशासन, सेवा और सामाजिक चेतना से जोड़ने वाला बताया। कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। संवाद