फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message of life skills, health and traffic awareness

Kaithal News: जीवन कौशल, स्वास्थ्य और यातायात जागरूकता का संदेश

Fri, 02 Jan 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jan 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Message of life skills, health and traffic awareness
कैथल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दीवाल में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विद्यार्थियों को समाज सेवा, स्वस्थ जीवनशैली और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान एनएसएस वॉलिंटियर्स ने विद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज सेवा से जुड़कर ही एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक का निर्माण होता है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामाजिक दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


शिविर के दूसरे दिन हर्बल लाइफ इंडिया से जुड़ी वेलनेस कोच सुनीता ढुल एवं वेलनेस कोच मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार और अच्छे खान-पान के महत्व पर विशेष प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि नियमित दिनचर्या और सही भोजन से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। तीसरे दिन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों को माइंड पावर बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयोग करवाए। उन्होंने कल्पना शक्ति के माध्यम से लक्ष्य निर्धारित करने और सपनों को साकार करने के तरीके बताए, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास हो सके। संदीप कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के साथ सुरक्षित ड्राइविंग की आदतें अपनाने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed