फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message of green Haryana given in Government Model Sanskriti School

Kaithal News: राजकीय मॉडल संस्कृति पाठशाला में दिया गया हरा-भरा हरियाणा का संदेश

Thu, 04 Sep 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Message of green Haryana given in Government Model Sanskriti School
सीवन। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला, सीवन नजदीक सरकारी अस्पताल में मंगलवार को एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरा-भरा हरियाणा का संदेश देना और बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना रहा।
विज्ञापन

विद्यालय के मुखिया केशव राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। हर किसी को अपने घर के प्रांगण, आसपास या किसी सार्वजनिक स्थान पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के तहत हर बच्चा अपनी मां के नाम से पौधा लगाएगा और उसकी देखभाल करेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों ने प्रण लिया कि वे अपनी मां के नाम से पौधा लगाएंगे और उसकी देखभाल करके पर्यावरण बचाने में सहयोग करेंगे। साथ ही शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ इस संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर स्टाफ के साथ शिक्षकों में बलकार, अनूप, वीना, पुष्पा, कविता, अंजु, सोनिया, मीनाक्षी और सीमा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed