फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message of culture and rituals on the occasion of Parshuram's birth anniversary

Kaithal News: परशुराम जन्मोत्सव पर संस्कृति-संस्कारों का संदेश

Fri, 01 May 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Message of culture and rituals on the occasion of Parshuram's birth anniversary
कार्यक्रम में मौजूद उपमंडल के सभी गांवों से आए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल/कलायत/ढांड। भगवान परशुराम जन्मोत्सव जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में संस्कृति और संस्कारों का संदेश दिया गया तथा युवाओं को समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।

कलायत की ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम सेवा समिति के खंड स्तरीय कार्यक्रम में उचाना के विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री मुख्य अतिथि रहे, जबकि प्रोफेसर राजेंद्र कुमार अनायत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसमें अतिथियों ने पूर्णाहुति डालकर सर्वमंगल की कामना की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश धर्मपाल शर्मा और नगर पार्षद रवींद्र बंटी शर्मा की टीम ने अतिथियों, 22 गांवों से आए प्रतिभागियों, नपा अध्यक्ष व पार्षदों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राजेंद्र अनायत ने कहा कि भगवान परशुराम चिरंजीवी माने जाते हैं और हर युग में उनकी उपस्थिति का आभास होता है। उन्होंने बताया कि भगवान विष्णु के अवतार के रूप में परशुराम का प्राकट्य पृथ्वी पर अधर्म के नाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक अत्री ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष, धर्म की रक्षा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान करते हुए 11 लाख रुपये के सहयोग की घोषणा भी की। साथ ही ब्राह्मण धर्मशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया।


नगर पालिका अध्यक्ष अंकित जैलदार ने बताया कि धर्मशाला के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, जबकि परशुराम सामुदायिक केंद्र का अधूरा निर्माण कार्य भी वर्ष के अंत तक पूरा कराने का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में मौजूद उपमंडल के सभी गांवों से आए लोग

कार्यक्रम में मौजूद उपमंडल के सभी गांवों से आए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed