फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Message given on cleanliness, beauty and Swadeshi

Kaithal News: स्वच्छता, सौंदर्य और स्वदेशी का दिया संदेश

Fri, 02 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jan 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Message given on cleanliness, beauty and Swadeshi
पूंडरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ हनुमान चालीसा के पाठ के साथ हुआ। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता, सौंदर्य और स्वदेशी का संदेश दिया गया। 
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त ने स्वयंसेविकाओं को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए प्लास्टिक के दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसके उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के प्रति जागरूक किया। द्वितीय सत्र में ब्यूटी एंड वेलनेस एक्सपर्ट रूपा शर्मा ने स्वयंसेविकाओं को व्यक्तिगत सौंदर्य, स्वच्छता, त्वचा एवं बालों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने प्रत्यक्ष प्रदर्शन (डेमो) के माध्यम से दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले आसान घरेलू उपायों, प्राकृतिक उत्पादों के प्रयोग, सही फेस क्लीनिंग, हेयर केयर रूटीन तथा मेकअप की बेसिक तकनीकों को सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया। संवाद
विज्ञापन






इसके बाद मोनिका वालिया ने हेल्दी फूड और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए स्वयंसेविकाओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सही खानपान से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोपहर भोजन के बाद आयोजित सत्र में सुशील सैनी ने स्वदेशी के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि देश में निर्मित वस्तुओं, सेवाओं, संसाधनों और परंपराओं का प्रयोग करना ही स्वदेशी की सच्ची भावना है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव है।




कार्यक्रम का मंच संचालन कुमारी रितु एवं हीना ने किया। कुमारी अमिता और मुस्कान ने अब तक के दो दिनों की गतिविधियों का फीडबैक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दिव्या गोयल, उमेश गुप्ता, बृजेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed