{"_id":"665cef53a90e6487d70ccb54","slug":"meree-saasoo-ke-main-to-nyoo-e-matakoongeegeet-par-machaaya-dhamaal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-402908-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मेरी सासू के मैं तो न्यू ए मटकूंगी...गीत पर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मेरी सासू के मैं तो न्यू ए मटकूंगी...गीत पर मचाया धमाल
Mon, 03 Jun 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हनुमान वाटिका के अग्रसेन हॉल में रविवार को नच ले हरियाणा डांस प्रतियोगिता के दूसरे चरण का सेमीफाइनल हुआ। इसमें जिलेभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेरी सासू के मैं तो न्यू ए मटकूंगी, मनै ऐसी कुर्ती पहरी गालां मैं रुक्के पड़गे, ना चालै मटक-मटक कै मटका फोड़ कै मानैगी, चालो-चालो रै घुमा दो हीरो होंडे पै, मैं तनै सूं प्यारी तू प्यारा मेरा, बदली बदली लागै ईब के खावण लागी हरियाणवी गीतों पर बच्चों ने धमाल मचाया।
प्रतियोगिता करीब 145 प्रतिभागियों ने भाग लिया। बतौर मुख्यातिथि नगर परिषद कैथल की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने शिरकत की और बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान खेल विभाग के रिटायर्ड जिला खेल अधिकारी जसवंत सिंह व सुशील कुमार विशिष्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम में नगर परिषद कैथल के पूर्व अध्यक्ष व समाजसेवी कृष्ण बंसल ने स्पेशल गेस्ट के रूप में पहुंचकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन प्रस्तुति देकर उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों व अन्य लोगों का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने हरियाणवीं और पंजाबी गीतों पर जमकर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
सेमीफाइनल के दूसरे चरण में भी स्लम बस्ती में रहने वाले बच्चे पहुंचे और मैं तनै सूं प्यारी तू प्यारा मेरा गीत पर डांस करके तालियां बटोरी। सोशल एंड फोक कल्चर अवेयरनेस ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान लव शर्मा ने बच्चों ने फूल मालाओं, स्मृति चिह्न देकर और रिफ्रेशमेंट देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में रोहित शर्मा राष्ट्रपति अवार्डी, कैलाश शर्मा रिटायर्ड लेक्चरर ने पहुंचकर बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जज की भूमिका डॉ. विनय गुप्ता, मिस ईप्सा समाना, तेजस्वी ने निभाई और मंच संचालन गर्व शर्मा ने किया।
लव शर्मा ने बताया कि तीनों कैटेगरी में जो बच्चे प्रथम स्थान पर आएंगे, उन्हें तीर्थ सेवा समिति के पदाधिकारी भूपेंद्र भगत की ओर से अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, प्रयागराज आदि धार्मिक स्थानों पर निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। इस मौके पर मीनाक्षी शर्मा, माणिक धीमान, शमा धीमान,, भावना सैनी, एडवोकेट प्रदीप हरित, सुरेंद्र अरोड़ा, नेशनल यूथ अवार्डी फूल कुमार जाखौली आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा ने बताया कि पिछले सेमीफाइनल नचले हरियाणा प्रोग्राम दो चरणों मे हुआ है और फाइनल नौ जून को होगा।