फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   men walk on the road in curfew

बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर लगाम नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
men walk on the road in curfew
कैथल। कफ्य्रू के दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। लोग दिनरात सड़कों पर घूम रहे हैं। उन्हें रोकने की बजाय पुलिस केवल दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटने में व्यस्त है।
विज्ञापन

दो दिन पुलिस ने दिखाई सख्ती
चार मई को रात को जारी किए कफ्य्रू को लेकर पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर निरीक्षण के लिए उतरे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई, लेकिन धीरे-धीरे पुलिस ने भी ढील बरतनी शुरू कर दी। रात को पुलिस की मौजूदगी वाले स्थानों पर भी वाहन चालकों व पैदल लोगों की आवाजाही बढ़ रही है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों के चालान, चार पहिया की चेकिंग तक नहीं
लॉकडाउन के बीच शहर में हालात ये बने हुए हैं कि पुलिस द्वारा ज्यादातर दोपहिया वाहनों के ही चालान काटे जा रहे है। ऐसे में कई बार तो खेतों और दुकानों पर मजदूरी करने वाले लोगों को भी पुलिस परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि चार पहिया वाहनों की चेकिंग तक नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले लोगों को समझाया जाता है
ट्रैफिक एसएचओ मुखत्यार सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा लोगों को पहले समझाया जाता है। उसके बाद अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता तो कार्रवाई की जाती है। पुलिस द्वारा रविार को लगभग 250 चालान किए गए हैं। चार पहिया वाहनों की भी चेकिंग व चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed