फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   men dead

युवक-युवती ने खाया सीवन के जंगल में जहर, युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
men dead
जिले में एक प्रेमी युगल ने रविवार सांय सीवन के निकट जंगल में जहर खा लिया। जिसके युवक की मौत हो गई। जबकि युवती अभी गंभीर हालत में है। युवक ने मरने से पहले ड्यूटी मजिस्ट्रेट को दिए बयान में स्वयं जहर खाने की बात कही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार सीवन के निकट रहने वाला एक बीस वर्षीय युवक वहीं पास के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के साथ जंगल में जाकर जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि दोनों में प्रेम संबंध था। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों ने उन्हें कैथल के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां युवक की मौत हो गई। युवक ने मृत्यु से पूर्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान में अपनी मर्जी से जहर खाने की बात कही है। जहर क्यों खाया इसका कारण उसके बयान में सामने नहीं आई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं युवती अभी भी उपचाराधीन है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। युवती की बहन ने बताया कि उसकी बहन कैथल में ब्यूटी पार्लर का काम सीखने जाती थी। उसे कई बार वह युवक छोड़ने के लिए जाता था। वह गुहला में पीडब्ल्यूडी विभाग में डीसी रेट पर कार्यरत था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि युवक के बयान में खुद ही जहर खाए जाने की बात सामने आई है। इसीलिए पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। युवती की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। अभी तक कोई कारण सामने नहीं आया है। युवती के होश में आने के बाद ही कुछ पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed