{"_id":"67eee479446e9291af00021a","slug":"members-of-kalayat-grain-market-association-met-sdm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-616557-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत अनाज मंडी एसोसिएशन के सदस्यों ने एसडीएम से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत अनाज मंडी एसोसिएशन के सदस्यों ने एसडीएम से की मुलाकात
Fri, 04 Apr 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। गेहूं के सीजन की शुरुआत में कलायत अनाज मंडी एसोसिएशन सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रधान अनिल शर्मा के अगुवाई में एसडीएम अजय हुड्डा को से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान उनकी सीजन के दौरान किसानों और व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को दूर करने पर चर्चा हुई।
एसडीएम ने कहा कि गेहूं खरीद कार्य के दौरान किसानों को किसी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए मंडी एसोसिएशन का सहयोग अति आवश्यक है। सीजन को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।
प्रधान अनिल शर्मा व उप प्रधान संदीप कुमार ने कहा कि मंडी में गेहूं खरीद को सुचारू रूप से चलाने के लिए खरीद एजेंसियों की ओर से मंडी के आढ़तियों को उनकी दुकान पर आई गेहूं की भराई के लिए उन्हें पहले से बारदाना वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ उप प्रधान संदीप कुमार मेंबर अजय राणा, प्रताप सिंह ,कृष्ण कुमार, सोहनलाल, दीपक सिंगला, कुलबीर सिंह, आदि मंडी व्यापारी मौजूद रहे। संवाद