{"_id":"699613650d03f0ce55004e9e","slug":"meeting-tomorrow-in-the-municipal-premises-kaithal-news-c-18-1-knl1004-849025-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगरपालिका प्रांगण में बैठक कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगरपालिका प्रांगण में बैठक कल
Thu, 19 Feb 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
राजौंद। नगरपालिका सचिव ने जानकारी दी कि 20 फरवरी को प्रातः 11 से 12 बजे तक एरिया सभा बैठक होगी। बैठक में 13 वार्डों के सदस्य शामिल होंगे। जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन व लाडो लक्ष्मी योजना पर चर्चा होगी। वार्डों की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। पार्षदों से अनिवार्य उपस्थिति का आग्रह किया गया है। नागरिकों से भी अधिक भागीदारी की अपील की गई। योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। सुझावों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक नगरपालिका प्रांगण में आयोजित होगी। संवाद
विज्ञापन