फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   meeting

बिना किसी विरोध के हुई जिला परिषद की बैठक, सात प्रस्ताव पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
meeting
meeting - फोटो : Kaithal
जिला परिषद की बैठक जिप कार्यालय में चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पिछली बैठक के सभी सात एजेंडों को पारित कर दिया। बैठक में 21 में से 14 जिला पार्षदों ने भाग लिया। चेयरपर्सन के विरोधी खेमे के 7 जिला पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे। जिस कारण बिना किसी विरोध के सभी एजेंडे पारित कर दिए गए। बैठक में अधिकारियों के न पहुंचने पर कारण पता करने व एडीसी कार्यालय के माध्यम से खर्च 20 लाख रुपये की राशि की जांच के लिए कमेटी के गठन का फैसला भी लिया गया।
विज्ञापन

ये हुए एजेंडे पास
1. जिला परिषद में आई वित्त आयोग की 3.24 करोड़, राज्य वित्त आयोग से आई 60 लाख व एससी एसटी की 30 लाख रुपये की ग्रांट वितरण के लिए चेयरपर्सन को अधिकृत करने का एजेंडा पास किया गया।
विज्ञापन

2. नगर परिषद को वन स्टॉप सेंटर व बूस्टिंग स्टेशन के लिए भूमि उपलब्ध करवाने पर सहमति दी गई।
3. जिला परिषद के फंड से मास्क और सैनिटाइजर खरीदने का रहा, जिसे सभी पार्षदों ने सहमति से पास कर दिया।
4. जिप कार्यालय के लिए सामान खरीदने के एजेंडे पर भी पार्षदों ने अपनी सहमति जताई।
5. जिप की जमीन से अवैध कब्जे हटाने पर हुआ विमर्श।
6. पांचवें एजेंडे में जिला परिषद की जमीन से अवैध कब्जे हटाने बारे बातचीत की गई। शेष अन्य मुद्दे भी पारित कर दिए गए।
नए शौचालय और प्रतिक्षालय बनवाओ-पार्षदों ने जिला परिषद कार्यालय में प्रतिक्षालय और शौचालय बनवाने का कहा, जिस पर सभी पार्षद एकमत हुए।
महाग्राम को नरक ग्राम न बनाएं अधिकारी- पार्षद इंद्र ढुल और रतिराम ने बताया कि गांव पाई व सीवन में महाग्राम योजना के तहत सीवरेज लाइन बिछाने का मुद्दा उठाया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब दो वर्ष पहले गांवों में सीवरेज बिछाने का कार्य शुरू किया गया था। अब तक काम पूरा नहीं हुआ है। चेयरपर्सन के ड्राइवर की गत दिनों एक दुर्घटना में मौत हो गई। पार्षदों ने अधिकारियों से उस ड्राइवर के परिवार को अर्थिक सहायता देने की गुहार लगाई। बैठक के दौरान जिला परिषद को स्वच्छता पुरस्कार के तहत एडीसी कार्यालय की तरफ से मिले 20 लाख रुपये का मुद्दा भी गहराया। इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जिला परिषद की चेयरपर्सन सुखविंद्र कौर ने बताया कि बैठक के दौरान सात एजेंडों पर चर्चा की गई। सभी को सहमति से पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद की सीईओ कमलप्रीत कौर ने बताया कि जो एजेंडे पास हुए हैं, उन्हें उच्चाधिकारियों के पास प्रेषित किया जाएगा। 20 लाख रुपये से संबंधित मामले की जांच के लिए चेयरपर्सन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। बैठक में वाइस चेयरमैन मनीष कठवाड़, पार्षद सुमन कुराड़, सुदेश चंदाना, मुसिया, रेणू बाला, सुरजीत पबनावा, नीलम सिरसल, राजेश राणा, इंद्र पाई, रवि तारांवाली, रतिराम सीवन, कमलेश बलबेहड़ा, रिंपी भागल, ब्लॉक समिति चेयरमैन राजेश मटौर व बंसीलाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed