{"_id":"5884f6d94f1c1b7649efeb8a","slug":"meeting-businessmen-randeep-surjewala-meet-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लाल बत्ती वाली गाड़ियां डराती हैं साहब’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लाल बत्ती वाली गाड़ियां डराती हैं साहब’
ब्यूरो कैथल
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अनाज मंडी में संबोधित करते सुरजेवाला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में लाल बत्ती लगी गाड़ियों ने आढ़तियों और व्यापारियों की नींद हराम की हुई है। स्थिति यह है कि मंडी में लालबत्ती लगी गाड़ी देखकर व्यापारी अपनी दुकान बंद कर देते हैं। साथ ही बैंकों से नकदी ना मिलने के कारण व्यापारी परेशान हैं। नई अनाज मंडी में आढ़तियों ने कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एवं कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला के सामने अपनी पीड़ा सुनाईं। शहर में विशेषकर अनाज मंडी में छापेमार कार्रवाई से परेशान आढ़तियों ने कहा कि उन्हें इस रेड तंत्र से मुक्ति दिलवाई जाए। सुरजेवाला ने कहा कि वे व्यापारियों के साथ हैं। उनके हितों के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा।
अनाज मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित बैठक में नगर परिषद के पूर्व प्रधान रामनिवास मित्तल ने कहा कि छापेमार कार्रवाई के कारण आढ़तियों में इतना खौफ है कि उन्हें अपने मकान व दुकान बंद कर बाहर जाना पड़ा। यहां हर रोज लाल बत्तियों वाली गाड़ियां घूम रही हैं। विशेष रूप से अनाज मंडी को निशाना बनाया जा रहा है।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अश्विनी शोरेवाला ने कहा कि ई-मंडी के नाम पर आढ़तियों को परेशान किया जा रहा है। दो बड़ी फर्मों के यहां छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें आढ़तियों को भी घसीटने का प्रयास किया गया। जब आढ़तियों ने पूरी अनाज मंडी बंद करने की चेतावनी दी, तब जाकर आयकर विभाग के अधिकारी पीछे हटे। बिना वजह यहां आतंक का माहौल बना दिया गया।
विज्ञापन
धर्मपाल जिंदल ने कहा कि नोटबंदी के कारण उनका धंधा लगभग चौपट हो गया है। प्रधानमंत्री जो बात कहते हैं। बैंकों में वह लागू ही नहीं होती। उन्हें काफी परेशानी आ रही है। उन्हें अपना खुद का रुपया नहीं दिया जा रहा।
अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरेश मित्तल का कहना है कि उन्हें बैंकों में उनके रुपये नहीं दिए जा रहे। जिससे व्यापार चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बैंकों में उनकी जो राशि जमा है, उसका ब्याज दिया जाए।
आढ़तियों को आश्वासन देते हुए विधायक रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वे घबराएं नहीं। वे उनके लिए हर संभव संघर्ष करेंगे। आढ़तियों, किसानों व मजदूरों का आपसी सामाजिक रिश्ता भी है। ईमानदारी से काम कर रहे व्यापारियों को बेवजह परेशान किया जाएगा तो उसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। सुरजेवाला ने भी अपने संबोधन में सरकार की नोटबंदी की नीति की कड़े शब्दों में निंदा की।
विदित रहे कि शहर की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने वाली अनाज मंडी में करीब 1000 से अधिक आढ़ती हैं। जो पिछले दिनों आयकर विभाग के छापेमारी सहित मार्केटिंग बोर्ड व अन्य विभागों की नीतियों को लेकर आशंकित हैं।